Wednesday, August 23, 2023

ಚಂದ್ರಯಾನ

 


ವಿಶ್ವದಲಿ ಏರಲಿದೆ ಇಂದು ಭಾರತದ ಮಾನ,

ಚಂದ್ರನ ಮೇಲೆ ಇಳಿಯಲಿದೆ ಇಂದು ನಮ್ಮ ಚಂದ್ರಯಾನ,


ನಮ್ಮ ವೈಜ್ಞಾನಿಕರ ಪರಿಶ್ರಮಕ್ಕೆ ಸಿಗುವುದು ಇಂದು ಉತ್ತಮ ಸ್ಥಾನ, 

ಚಂದ್ರನ ಮೇಲೆ ಇಳಿಯಲಿದೆ ಇಂದು ನಮ್ಮ ಚಂದ್ರಯಾನ


ನಮ್ಮ ಅದ್ಭುತ ಅವಿಷ್ಕಾರದ ಮೇಲಿದೆ ಇಂದು ಜಗತ್ತಿನ ಗಮನ,

ಚಂದ್ರನ ಮೇಲೆ ಇಳಿಯಲಿದೆ ಇಂದು ನಮ್ಮ ಚಂದ್ರಯಾನ,


ನಮ್ಮ ವೈಜ್ಞಾನಿಕ ಯೋಧರ ಸಾಧನೆಗೆ ನಮ್ಮ ಹೆಮ್ಮೆಯ ನಮನ,

ಚಂದ್ರನ ಮೇಲೆ ಇಳಿಯಲಿದೆ ಇಂದು ನಮ್ಮ ಚಂದ್ರಯಾನ,


by ಹರೀಶ್ ಶೆಟ್ಟಿ ಶಿರ್ವ


Saturday, August 19, 2023

चलो कहीं चलते है


 चलो कहीं चलते है, 

दुनिया के शोरशराबे से दूर, कहीं एकांत में,

अपने आप को जानने,


अपने आपको थोड़ा वक़्त देने,

अपने अंदर झाँकने,

अपने अंदर के जज्बे को जगाने,

अपने अंदर की बुराइयों को दफ़नाने,


चलो बैठते है किसी नदी के किनारे,

पूरी ताक़त से चिल्लाते है, अपनी हताशा को बाहर कर, अपने आप को शांत करते है,


डूबते हुए सूरज को देखकर, अपने दिमाग में चल रहे

​हलचल को दरकिनार कर,

अपने अंदर नए उत्साह का संचार कर,

एक सकारात्मक सोच के साथ नए सूरज का स्वागत करते हैl


by हरीश शेट्टी शिर्वा

Sunday, July 23, 2023

दोस्त

भले सालों साल मिलते न हो, 

यकीन है मुझे, 

मेरा दोस्त मुझे याद करके मुस्कुरा रहा होगा ज़रूर, 

एक आंसू बहा रहा होगा ज़रूर.. 

हरीश शेट्टी, शीरवा

Sunday, June 4, 2023

मिला करो यारों,

 


मिला करो यारों,

बात कर लिया करो,

पता नहीं ज़िन्दगी का कौनसा मोड़ आखरी हो,

हम याद करे उनको और वो न हो,


दूरी तो रहेगी,

पर दिल से दिल जुड़ा रहे,

हर पल हर दिन अपनों का याद रहे,

पता नहीं ज़िन्दगी का कौनसा लम्हा आखरी हो,

हम याद करे उनको और वो न हो,


दिल करे तो बात कर लिया करो,

मन करे तो मिल लिया करो,

पता नहीं कल हो न हो,

कहीं ऐसा न हो वो सिर्फ तुम्हारे याद में ही रह जाए,


मिला करो यारों,

बात कर लिया करो, 


by हरीश शेट्टी, शिर्वा


ಸಿದ್ಧಿದಾತ್ರಿ